फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पर्यटन की राह में रोड़ा बनी एनएच-305 की खस्ताहालत

Sun, 14 Dec 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
टूटी-फूटी सड़क, संकरे मोड़ और बार-बार लगने वाला जाम कर रहा परेशान
विज्ञापन

बंजार के लोगों ने विभाग को पत्र लिखकर उठाई एनएच की दशा सुधारने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण बंजार घाटी का एनएच-305 खुद बदहाली का शिकार है। टूटी-फूटी सड़क, संकरे मोड़ और बार-बार लगने वाला जाम न सिर्फ स्थानीय लोगों को परेशान कर रहा है, बल्कि इससे घाटी में आने वाले पर्यटकों की संख्या पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है। एनएच-305 की खस्ता हालत से लोग परेशान हैं।
इससे ग्रामीणों के साथ पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान बंजार घाटी के लोगों ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर एनएच-305 की दशा सुधारने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि बरसात के बाद एनएच सड़क और भी कई जगहों पर संकरी और खस्ताहाल हो चुकी है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की स्थिति का सामना स्थानीय निवासियों, पर्यटकों को सामना करना पड़ रहा है। एनएच-305 बंजार, जिभी, घियागी, शोजा, खनाग, आनी और आसपास के कई गांवों के लिए जीवन रेखा है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं। एनएच की वर्तमान स्थिति पर्यटन कारोबार पर बुरा प्रभाव डाल रही है। बंजार निवासी यज्ञ ठाकुर, सेवानिवृत्त पर्यटन अधिकारी हेमराज शर्मा, होटलियर बाहू प्रकाश ठाकुर, अधिवक्ता विजय पटियाल, जीभी के होटलियर जयसिंह ठाकुर, ओसी ठाकुर, जोगिंद्र ठाकुर, मोहन देव शर्मा, विजय किरण पंडित, होमस्टे संचालक नरेंद्र भारद्वाज, परमेश शास्त्री ने कहा कि कई बार आश्वासन के बावजूद एनएच-305 की मरम्मत और चौड़ीकरण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है जिससे लोगों में नाराजगी है। पूर्व सर्वेक्षण और स्वीकृति के बाद भी एनएच-305 पर कार्य अभी तक क्यों शुरू नहीं किया गया है। प्रस्तावित मरम्मत और चौड़ीकरण परियोजना की वर्तमान स्थिति क्या है। इसे भी एनएच स्पष्ट करें। कार्य प्रारंभ होने और पूरा होने की कोई निश्चित समय सीमा तय की गई है। ट्रैफिक की समस्या को नियंत्रित करने के लिए तत्काल क्या कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एनएच-305 स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी एक महत्वपूर्ण मार्ग है। इसलिए इस विषय में जल्द हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश जारी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें