फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खस्ताहाल सड़क पर दशा सुधारना भूला विभाग

Thu, 05 Jun 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर कैसल सड़क पर गड्ढों की भरमार, जगह-जगह गिरे डंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। देसी-विदेशी पर्यटकों की पसंद नग्गर कैसल तक पहुंचने की राह आसान नहीं है। बस अड्डा नग्गर से नग्गर कैसल की ओर जाने वाली सड़क खस्ताहाल है।
सड़क पर गड्ढों की भरमार होने के अलावा कई जगह डंगे गिरे हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है। पर्यटकों और स्थानीय दो पंचायतों के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस सड़क पर माता त्रिपुरा सुंदरी का ऐतिहासिक मंदिर भी है। ऐसे में सड़क धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, लेकिन सड़क की दशा सुधारने में लोक निर्माण विभाग दिलचस्पी नहीं ले रहा है। ग्राम पंचायत नग्गर के उपप्रधान दौलत राम ने कहा कि कई बार विभाग से सड़क को दुरुस्त करने की मांग की गई है, लेकिन विभाग मांग को दरकिनार कर रहा है। इस कारण दो पंचायतों की जनता के साथ यहां रोजाना आने वाले सैकड़ों देसी-विदेशी पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रह है। उन्होंने विभाग से जल्द सड़क का डंगा लगाने और गड्ढ़ों को भरने की अपील की है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता केडी कश्यप ने कहा कि सड़क को दुरुस्त करने के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूरी की जा रहीं हैं। जल्द सड़क को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें