फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता खुडीजल की देहुरी धाम पहुंचे देव तराली नाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। रघुपुरघाटी के सप्ताहभर दौरे पर आए देवता तराली नाग शुक्रवार को देवता खुडीजल की देहुरी धाम पहुंचे। देवता नाग यहां दो दिन तक रुकेंगे। शनिवार को देवता शेहुल गांव के लिए रवाना होंगे। वहां एक श्रद्धालु ने देवता को ब्रह्मभोज के लिए अपने घर आमंत्रित किया है। इस दौरान देवलुओं ने नाटी डाली।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों की थाप से रघुपुरघाटी देवमय है। ग्रामीण अशोक ठाकुर, टेक सिंह, अनिल कुमार ने कहा कि तीन गांवों के लोगों को आशीर्वाद देकर देवता अपने देवालय की तरफ रवाना हो गए हैं। खुडीजल के कारदार शेर सिंह और सचिव पूर्ण शर्मा ने कहा कि कई साल बाद देवता तराली नाग देवता खुडीजल के देवालय देहुरी आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें