फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मेहनत के तप से हीरा बन चमकीं देहात की बेटियां

Sat, 17 May 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के ​शियाह स्कूल की शीतला देवी ​ने जमा दो  कला में पाचवें स्थान पर रहने पर हार पहनाकर स्व
विज्ञापन
कम सुविधा वाले स्कूलों से पढ़कर मेहनत के दम पर गाड़े सफलता के झंडे
विज्ञापन

जिले के शहरी क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों को पछाड़कर पाई मेरिट सूची में जगह
राजीव नैय्यर
कुल्लू। मन में कुछ कर गुजरने की ठान लो तो कामयाबी कदम चूम ही लेती है। देवभूमि कुल्लू के देहात क्षेत्र के दुर्गम गांवों से संबंध रखने वाली तीनों बेटियों ने भी मेहनत के दम पर सफलता के झंडे गाड़े हैं।
तीनों ने हीरे की तरह ऐसी चमक बिखरी है कि हर कोई उनकी पीठ थपथपा रहा है। जिले की तीन बेटियों ने जमा दो की बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। तीनों छात्राएं दुर्गम गांवों से संबंध रखती हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण परिवेश में रहने वाली तीनों छात्राओं ने शहरों के छात्र-छात्राओं को पछाड़ते हुए यह साबित कर दिया है शिक्षा किसी क्षेत्र विशेष की मोहताज नहीं है। मेहनत करो और कामयाबी पाओ की तर्ज आगे बढ़ रहीं तीनों बेटियों के जज्बे को आज हर कोई सलाम कर रहा है। जिला कुल्लू से 4,090 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा दी थी। इनमें 2,100 छात्राएं और 1,990 छात्र शामिल थे। इनमें तीन ग्रामीण छात्राओं ने हजारों विद्यार्थियों को पछाड़कर मेरिट सूची में जगह बनाई है। बेटियों की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई है।
उधर, शहरों के सरकारी और निजी विद्यालयों में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों की अपेक्षा अधिक सुविधाएं होते हैं। चाहे वे क्लास रूम, प्रयोगशाला और खेल हों या प्रतियोगी स्पर्धाएं और आधुनिक शिक्षा प्रणाली हो, इन छात्राओं ने साबित कर दिखाया के सीमित साधनों के बावजूद कैसे सपनों की उड़ान को पंख लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


दुर्गम गांवों से संबंध रखती हैं तीनों मेधावी
12वीं कक्षा के कला संकाय की मेरिट सूची में पांचवां स्थान हासिल करने वाली शीतला देवी गड़सा घाटी के शियाह क्षेत्र, इसी संकाय में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली अदिति ठाकुर उपमंडल बंजार के दुर्गम क्षेत्र तीर्थन घाटी से हैं। वाणिज्य संकाय में दसवां स्थान पाने वाली छात्रा वैभवी सिंह जंबाल मणिकर्ण घाटी से संबंध रखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें