फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुलिया बही, अब नाला पार करने की मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। दो साल पहले भारी बारिश के दौरान बाढ़ की चपेट में आई ककरू नाले की अस्थायी पुलिया का आज तक निर्माण नहीं हो पाया है। पुलिया न होने से हरिपुर और दशआल गांव के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को बगीचों में जाने और मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बालकृष्ण, जितेंद्र, शिव प्रसाद, कुबेर, दीवान सिंह नेगी और सहित शर्मा ने बताया कि पुलिया निर्माण को लेकर कई बार वन विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। बावजूद बजट का प्रावधान न होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि ककरू नाले पर बनी यह पुलिया ग्रामीणों के मवेशियों के चरागाह और बागवानों के बगीचों तक पहुंचने का मुख्य रास्ता है। पुलिया न होने से ग्रामीणों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि ककरू नाले पर पुलिया का जल्द निर्माण करवाया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। ग्राम पंचायत हरिपुर के प्रधान अमर चंद ठाकुर ने बताया कि पुलिया निर्माण को लेकर पंचायत में कई बार प्रस्ताव पारित कर उच्च अधिकारियों को भेजे गए हैं, लेकिन अभी तक निर्माण नहीं हो पाया है। हरिपुर कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नेगी ने बताया कि करीब एक साल से पुलिया निर्माण को लेकर वन विभाग को मांगपत्र सौंपे जा रहे हैं। विभाग के पास बजट का प्रावधान नहीं होने के कारण अब तक पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें