फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छह महीने से शुरू नहीं हो पाया दोगड़ा पुल का निर्माण

Mon, 16 Feb 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार की दुर्गम पंचायत म​शियार में दोगडा पुल का निर्माण कार्य लटका हुआ है। आपदा के छह माह बाद भ
विज्ञापन
ग्रामीणों और विद्यार्थियों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी
विज्ञापन

बरसात से पहले काम शुरू नहीं हुआ तो बढ़ेंगी मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की मशियार पंचायत स्थित गांव कमेडा, मंझली और मशियार को जोड़ने वाले दोगड़ा पुल का कार्य छह महीने बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण आने वाली बरसात को लेकर क्षेत्र के लोग चिंतित हैं।
13 अगस्त, 2025 को हुई भारी बारिश के दौरान फलाचन खड्ड की बाढ़ में पुल बह गया था। इससे क्षेत्र के लिए वाहनों की आवाजाही होती थी लेकिन इस पुल के बहने के बाद क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बंद है। लोगों के लिए भी खड्ड को आर-पार करना मुश्किल हो गया है। खासकर स्कूली विद्यार्थियों को आने-जाने में ज्यादा दिक्कत होती है। हालांकि वैकल्पिक तौर पर प्रशासन ने पैदल पुलिया और झूला का निर्माण किया है लेकिन बरसात के दिनों में बच्चों और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बेली ब्रिज का काम शुरू न होने से क्षेत्र के लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशियार के पूर्व उपप्रधान प्रकाश ठाकुर, पूर्व वार्ड सदस्य भाग चंद और कारदार लाल चंद, हेत राम, हीरा लाल, अमर भारती, दलीप सिंह, गोपाल कृष्ण, दरबारी लाल, धर्मचंद, उत्तम राम, राम कृष्ण और डूर सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि दोगड़ा पुल का कार्य जल्द शुरू किया जाए जिससे क्षेत्र के लोगों को बरसात के दौरान आवाजाही के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें