फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 1.11 करोड़ रुपये से सुधरेगी रोपा-शांघड़ सड़क की हालत

Fri, 31 Oct 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
छह किमी लंबी सड़क के लिए नाबार्ड से बजट स्वीकृत
विज्ञापन

मरम्मत के अलावा डंगे लगाने और कलवर्ट का होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत रोपा-शांघड़ सड़क की हालात सुधारी जाएगी। लंबे समय से सड़क का रखरखाव न होने के कारण वाहनों की आवाजाही में चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
सड़क कच्ची और ऊबड़-खाबड़ होने से निर्माण और अन्य आवश्यक सामान ले जाने में भी परेशानी आ रही है लेकिन अब ग्रामीणों की परेशानी दूर होगी। नाबार्ड से इस सड़क की मरम्मत के लिए 1.11 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, रोपा-शांघड़ सड़क की मरम्मत की मांग स्थानीय ग्रामीणों की ओर से कई वर्षों से की जा रही है। अब मांग पूरी होने से ग्रामीणों को काफी हद तक राहत मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में भारी बारिश के कारण सड़क जगह-जगह गड्ढे पड़ने से आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं लेकिन अब बजट स्वीकृत होने से हालत में सुधार होने की उम्मीद है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन सिंह ठाकुर ने बताया कि रोपा-शाघड़ सड़क की टेंडर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर डंगे लगाने के अलावा और कलवर्ट कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा में पूरा करने का ठेकेदार को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें