फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जल्द सुधरेगी बलागाड़-भरठीधार सड़क की हालत

Wed, 26 Nov 2025 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल के दुर्गम क्षेत्रों के लिए पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत खस्ताहाल सड़कों और सुविधा से वंचित गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में उपमंडल की बलागाड़-भरठीधार सड़क की हालत में जल्द सुधार किया जाएगा। इस सड़क को सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत स्वीकृति प्रदान की है। इससे तीन पंचायतों को जोड़ने वाली 13 किलोमीटर लंबी सड़क का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

हालांकि बलागाड़-भरठीधार सड़क बनी हुई है लेकिन इसकी हालत ठीक नहीं है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों की परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश सरकार के माध्यम से इस सड़क का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। लिहाजा, केंद्र सरकार ने इस सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। ऐसे में जल्द ही सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इस सड़क से क्षेत्र की तीन पंचायतों बलागाड़, बाहू और तांदी के 25 से अधिक गांव के लोगों को फायदा पहुंचेगा। स्थानीय निवासी टीसी महंत ने बताया कि सड़क के सुदृढ़ीकरण से लोगों को फायदा होगा
विज्ञापन


यहां के लिए भी बजट की जरूरत
क्षेत्र में दमोठी से लेकर कॉलेज तक की सड़क की हालत भी दयनीय बनी हुई है। इससे लोगाें को परेशानी हो रही है। बरसात में आई आपदा के दौरान सड़क को काफी नुकसान हुआ है और पुल को भी क्षति पहुंची है। उधर, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग जितेंद्र गुप्ता का कहना है कि पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत सर्कल में सड़कों को स्वीकृति मिली है। इसमें बलागाड़-भरठीधार सड़क भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें