फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कोकसर में फिर लौटेगी मेहमानों की रौनक

Sun, 22 Feb 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के सोलंग वैली में अंजनी महादेव ट्रैक पर बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक.. संवाद
विज्ञापन
पंचायत क्षेत्र में एक मार्च से शुरू हो जाएंगी पर्यटन गतिविधियां
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारियों ने शुरू कीं सैलानियों के स्वागत की तैयारियां
रतन कटोच

सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी की कोकसर पंचायत ने पर्यटन सीजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। क्षेत्र में हालांकि अभी पर्यटकों की आवाजाही पर रोक है।
एक मार्च से लेकर पंचायत क्षेत्र में फिर से पर्यटन गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। ऐसे में पंचायत के लोगों और क्षेत्र में पर्यटन कारोबार करने वाले लोगों ने पर्यटकों के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में मनाली से आने वाले पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग के मुहाने में बर्फ के बीच अठखेलियां कर वापस मनाली लौटना पड़ रहा है। एक मार्च के बाद घाटी में प्रवेश करने वाले पर्यटक कोकसर पंचायत क्षेत्र का रुख कर सकेंगे। इन दिनों सैलानी अटल टनल के नाॅॅर्थ पोर्टल में ही स्कीइंग का आनंद ले रहे हैं। टायर ट्यूब स्लाइडिंग करने को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। पर्यटकों के लिए यहां एटीवी बाइक की सवारी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

देव कारज के चलते बंद हैं गतिविधियां
एटीवी यूनियन के प्रधान आशीष, फूड स्टाॅल यूनियन के प्रधान गयुर्मेद का कहना है कि इससे पहले 15 जनवरी से देव कारज के चलते पंचायत ने पर्यटन गतिविधियां बंद कर रखी हैं। सैलानियों को अटल टनल रोहतांग से यू टर्न लेकर बिना कुछ खाए पीए वापस मनाली लौटना पड़ रहा है। अब पर्यटकों को ऐसी नौबत नहीं आएगी। स्थानीय वेंडर अब हर तरह के व्यंजन परोसने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन




सड़क-पार्किंग से बर्फ हटाने का काम तेज पर्यटन गतिविधियों के लिए क्षेत्र के खुलने से पहले बीआरओ ने अटल टनल और उसके आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग स्थलों से बर्फ हटानी शुरू कर दी है। बीआरओ ने सड़क से बर्फ हटाने का कार्य जोरों पर चलाया है। गुफा होटल से छोचा तक सड़क से बर्फ हटा दी है। इसके बाद कोकसर की ओर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें