नित्थर (कुल्लू)। देवता साहिब बूढ़ा महादेव नित्थर की रथयात्रा मंगलवार को मंदिर परिसर से कूपरदढ़ के लिए पारंपरिक वाद्ययंत्र के साथ रवाना हुई।
विज्ञापन
रथयात्रा में सैकड़ों देवलू शामिल हुए। रथ यात्रा के दौरान महिलाओं ने अनाज से पूजा की। कूपरदढ़ में महादेव तीन दिनों तक अपने देवलू के साथ विराजमान रहेंगे, जहां हर दिन भजन-कीर्तन का दौर चलेगा और माहौल भक्तिमय बना रहेगा।
11वीं प्रविष्टि को कूपरदढ़ में मेला सजेगा। भादो माह की 12वीं प्रविष्टि को देवता साहिब बूढ़ा महादेव की रथ यात्रा मेले के लिए निकलेगी। बूढ़ा महादेव मंदिर कमेटी के कार्यकारी कारदार ताबे राम ठाकुर ने कहा है कि मंदिर में महादेव के दर्शनों के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है ।