फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता शांघडू महाराज के रथ की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Sat, 12 Jul 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बलेहड़ पहुंचकर हजारों लोगों ने दर्शन कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

कुल्लू। जिले के बाह्य सराज की रघुपुरघाटी के देवता शांघडू महाराज के रथ की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। देवता शांघडू का रथ अब नए रूप में नजर आएगा। बलेहड़ गांव में देवता की रथ की प्रतिष्ठा देव परंपरा के अनुसार हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में घाटी के विभिन्न गांवों के हजारों लोगों ने भाग लिया। लोगों ने देवता के नए रथ के दर्शन किए और माथा टेक कर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। धार्मिक कार्यक्रम में विधायक लोकेंद्र कुमार भी पहुंचे थे। देवता के कारदार तेज राम और कारकून सेस राम आजाद ने कहा कि देवता के रथ के साथ चांदी का नया छत्र बनाया है। इसके निर्माण के लिए मंदिर में घाट पड़ा था। काम पूरा होने के बाद देवता के सभी कारकूनों, हारियानों ने मिलकर एक भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग देव कारज में पहुंचे थे। प्राण प्रतिष्ठा बलेहड़, दरकू, कवाटन, कलारला, बालू, फनौटी, करशाला, जुहड़ सहित कई गांवों के लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें