फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़क पर बर्फ जमने से आगे नहीं बढ़ी बस

Mon, 16 Feb 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के नॉॅर्थ पोर्टल पर पहुंचे पर्यटक बर्फ में मस्ती करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
उदयपुर-केलांग सड़क पर असफल रहा ट्रायल, वापस लौटी बस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। केलांग-कुल्लू के बीच बस संचालन के बाद सोमवार को निगम ने उदयपुर-केलांग सड़क पर भी बस का ट्रायल किया। यह ट्रायल सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

परिवहन निगम के इंस्पेक्टर शशि कपूर ने कहा कि तोजिंग नाला के पास सड़क पर बर्फ जमी होने कारण बस आगे नहीं बढ़ पाई। इस कारण बस को वापस उदयपुर की ओर मोड़ना पड़ा। जाहलमा से आगे भी कुछ हिस्सों में बर्फ की संकरी कटिंग की वजह से पासिंग की दिक्कत है। उन्होंने इस मामले को लेकर निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को अवगत करवा दिया है। इधर, सीमा सड़क संगठन 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस कोछड़ ने बताया कि उदयपुर-तांदी सड़क पर जहां भी बस संचालन के लिए सड़क में दिक्कत है, उसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा ताकि समय रहते इस सड़क को बस सेवा के लिए तैयार किया जा सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें