फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अभी तक नहीं बना आपदा में क्षतिग्रस्त पाशी स्कूल का भवन

विज्ञापन
सैंज घाटी के हाईस्कूल पाशी का अपना भवन नहीं बना है। ऐसे में छात्र वन विभाग के भवन में क्लास लगा
विज्ञापन
वन विभाग के भवन में चल रही हाई स्कूल की कक्षाएं
विज्ञापन

अभिभावकों में रोष, बोले-बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। वर्ष 2023 में आई आपदा के जख्म अभी तक नहीं भर पाए हैं। सैंज तहसील के रैला-दो में पाशी हाई स्कूल की बात करें तो दो साल से स्कूल के विद्यार्थियों को नए भवन का इंतजार है। आपदा के दौरान स्कूल का भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। अभी तक नया भवन नहीं बन पाया है। स्कूल भवन न होने से कक्षाएं वन विभाग के एक भवन में चलानी पड़ रही हैं।
स्कूल में कुल 48 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को विद्यार्थियों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। वहीं, विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। स्कूल भवन के लिए करीब 80 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। बजट होने के बावजूद भवन का निर्माण न होने से अभिभावकों में रोष है। ग्राम पंचायत रैला-दो के उप प्रधान भगत राम ने कहा कि वर्ष 2023 में भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद विकल्प के तौर अन्य भवन में बच्चे पढ़ाए जा रहे हैं। नए भवन के लिए जमीन दी गई है और बजट भी आया है। नए भवन निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता लारजी राजेश कुमार ने कहा कि स्कूल के लिए जो जमीन दी है, वह भवन निर्माण के लिए सही नहीं बैठ रही है। जैसे ही उचित जगह उपलब्ध होगी। भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा।

सैंज घाटी के हाईस्कूल पाशी का अपना भवन नहीं बना है। ऐसे में छात्र वन विभाग के भवन में क्लास लगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें