फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खराहल घाटी में बहे पुल फिर से बनकर तैयार

Wed, 08 May 2024 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। खराहल और लगवैली में आपदा के दौरान बहे पुलों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 10 पुलों में से छह पुल तैयार हो गए हैं। इस बार कंकरीट के नहीं, बल्कि पुलों में लोहा इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


पुलों की ऊंचाई भी बढ़ाई गई है ताकि बरसात में आने वाली बाढ़ से पुलों को कोई नुकसान न हो। पुलों से अब आवाजाही शुरू होने से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है। पिछली बरसात में हुए नुकसान के बाद खराहल और लगवैली के लिए 10 पुल मंजूर हुए। इन पुलों को आईसीआईसीआई फाउंडेशन तैयार कर रहा है।

खराहल घाटी के छह पुल मंजूर हुए थे। सभी तैयार कर लिए गए हैं। ग्राम पंचायत न्योली में दो, चतानी में दो, ग्राहण में एक पुल बना गया है। बंदल पंचायत के हलैणी में भी पुल बनाया गया है। इसी तरह के पुल लगघाटी और अन्य क्षेत्रों में भी बनाए जा रहे हैं। लोहे के पुलों पर लाखों की राशि खर्च की जा रही है। ग्राम पंचायत बंदल के प्रधान गोपाल ठाकुर ने कहा कि बारिश के दिनों में नाले का पानी पुलिया के ऊपर से बहता था। लाेहे का पुल लगने से ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। इस संबंध में बीडीओ कुल्लू चेत राम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोहे के पुल बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें