फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी

Fri, 15 Aug 2025 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर में चिट्टा के साथ पकड़े पंजाब के चार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। 12 अगस्त को पुलिस ने फोरलेन सड़क पर आरोपी कर्णजीत सिंह (27), गुरभेज सिंह (37) मनप्रीत सिंह (21) और अमरीक सिंह (55) निवासी मोहल्ला पत्ती साधू की, डाकघर चोला साहिब, तहसील व जिला तरनतारन, पंजाब के कब्जा से 45 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें