फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में मंत्री राजेश धर्माणी और कुल्लू में यादवेंद्र गोमा फहराएंगे तिरंगा

Fri, 15 Aug 2025 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए कुल्लू और लाहौल-स्पीति में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में पुलिस मैदान में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी तिरंगा फहराएंगे। जिला मुख्यालय कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी भी लेंगे। आयोजन को लेकर दोनों जिला के प्रशासन ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। ढालपुर मैदान में मंच सजा दिया गया है और साथ में मंत्री और अतिथियों के साथ-साथ जनता के बैठने के लिए पंडाल लगा दिया गया है। ढालपुर में तिरंगा फहराने पहुंचने वाले आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पर्यटन नगरी मनाली रवाना होंगे। जहां अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद रात्रि विश्राम मनाली में ही करेंगे और 16 अगस्त को मनाली से वापस लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें