नग्गर/पतलीकूहल (कुल्लू)। कोठी काईस के सौर गांव के लिए रविवार का दिन बुरी खबर लेकर आया। सूर्याेदय से पहले गांव के लिए बुरी खबर आई कि जाणा में बोलेरो हादसे का शिकार हुई। इसमें गांव के दो युवकों की जान चली गई। हादसे में अविनाश घर का इकलौता बेटा था। मौत होने से माता-पिता का बुढ़ापे का सहारा छिन गया। अपने जिगर के टुकड़ों को खो देने के बाद परिजनों की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। परिजनों को रोता बिलखता देखकर उन्हें ढाढ़स बंधाने वालों की आंखें भी नम हो रही हैं। परिजनों के लिए यह हादसा किसी सदमे से कम नहीं है।
रविवार सुबह जैसे ही लोग उठे तो हर किसी तो यह पता चला कि गांव के दो युवकों की हादसे में मौत हो गई तो माहौल गमगीन हो गया7 मृतकों के परिजन, रिश्तेदार और अन्य लोग क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचे। यहां शव गृह के बाहर लोगों ने पोस्टमार्टम होने का इंतजार किया। सारी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपे।
पूर्व नग्गर खंड पंचायत समिति चेयरमैन खेख राम ठाकुर ने कहा कि हादसा परिवार के लोगों को कभी न भूलने वाला जख्म दे गया है। किसे पता था कि फागली में गए युवकों के साथ इस तरह का हादसा होगा।