फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोहतांग दर्रा में स्थित 50 फीट ऊंचे बौद्ध स्तूप की सफेदी की

Sun, 28 Sep 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर स्तूप सफेदी का कार्य करते कोकसर के बुजुर्ग।-संवाद
विज्ञापन
लाहौल में कोकसर के पांच बुजुर्गों ने दिखाई आस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। नवरात्रों के दौरान कोकसर पंचायत के 58 से 68 वर्ष के पांच बुजुर्गों ने उम्र को दरकिनार कर जज्बा दिखाया है।
उन्होंने रविवार को 13,050 फीट की ऊंचाई पर रोहतांग दर्रे में पहुंचकर वहां स्थित 50 फीट ऊंचे बौद्ध स्तूप (छोरतेन) की सफेदी की। उम्र के इस पड़ाव में उनकी आस्था को सलाम किया जा रहा है। पूर्व प्रधान अमरचंद के नेतृत्व में कोकसर गांव के फुरबू छेरिंग, कोकसर के ही रमेश और रतन और डिंफुक के ओम प्रकाश रविवार सुबह सामान लेकर रोहतांग पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पहले स्तूप पर जमी गंदगी की सफाई की। इसके बाद उन्होंने छोरतेन कि चोटी तक पहुंचकर सफेदी का कार्य शुरू किया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सफेदी का कार्य पूरा किया। इसके बाद पवित्र झंडी (लुंगता) लगाने के लिए लोहे का खंभे भी गाड़े जिसमें उन्होंने सीमेंट डालकर मजबूती प्रदान की। गौर रहे कि रोहतांग दर्रा के पास बौद्ध अनुयायिओं के लिए कोरा लगाने के लिए छोरतेन कि स्थापना की थी लेकिन इसके रखरखाव में कमी के चलते इस स्तूप की हालत ठीक नहीं थी। कोकसर पंचायत के पूर्व प्रधान अमर चंद ने बताया कि वर्षों पहले रोहतांग दर्रा पर बौद्ध स्तूप की स्थापना की थी। कोकसर, डिंफुक के ग्रामीणों ने अपने दम पर इस स्तूप की मरम्म्त का कार्य का जिम्मा लिया है। लिहाजा, हर साल इच्छुक ग्रामीण अपना श्रमदान देते हैं। इस साल पांच बुजुर्गों ने छोरतेन कि सफेदी का कार्य पूर्ण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें