फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब काजा में हो सकेंगे कोविड टेस्ट

विज्ञापन
काजा अस्पताल में स्थापित की कोविड टेस्ट मशीन। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
केलांग/कोकसर। जनजातीय क्षेत्र स्पीति के लोगों के कोविड-19 के टेस्ट अब काजा में ही हो सकेंगे। प्रशासन ने मंगलवार को सीएचसी काजा में मशीन और दो वेंटिलेटर को स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कोविड टेस्ट सैंपल मशीन खरीदने के आदेश प्रशासन को दिए थे। इसके बाद मशीन खरीदी गई है। इससे पहले स्पीति क्षेत्र के सभी कोविड टेस्ट सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे जाते थे। ऐसे में सैंपलों को आईजीएमसी पहुंचाना एक चुनौती रहता था। कई बार यातायात मार्ग बंद होने के कारण सैंपल पहुंचाने में देरी भी हो जाती थी। इतना ही नहीं सैंपल बीच रास्ते में ही खराब होने का डर होता था और ऐसी परिस्थिति में दोबारा सैंपल लेने पड़ते थे। प्रशासन ने अब 14 लाख 56 हजार रुपये में कोविड टेस्ट के जांच की मशीन खरीदी है। इस मशीन में एक बार चार सैंपल टेस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा काजा अस्पताल में दो वेंटिलेटर भी स्थापित किए गए हैं। इसमें से एक मीडियम साइज और दूसरा पोर्टेबल बेल्ट वेंटिलेटर है। इसे आसानी से एक बेड से दूसरी बेड तक ले जा सकते हैं। ऐसे में अब ऑक्सीजन की दिक्कत भी अस्पताल में नहीं आएगी। इस मशीन से न केवल कोरोना सैंपल की टेस्टिंग होगी, बल्कि टीवी के टेस्ट भी कर सकेंगे। बीएमओ तेनजिंग नोरबू ने बताया कि अब कोरोना टेस्टों की जांच काजा में ही होगी। एडीएम ज्ञान सागर नेगी ने कहा कि यहां के लोगों में डर बना था कि बरसात के मौसम में किस तरह सैंपल भेजे जाएंगे। इसके चलते प्रशासन ने कोविड टेस्ट मशीन स्थापित कर दी है, जिससे लोगों को यही सुविधा मिल सके। इसके अलावा दो वेंटिलेटर भी स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें