फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद खुले बिजली महादेव के कपाट

Tue, 14 Mar 2017 10:36 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
अराध्य बिजली महादेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला में चैत्र संक्रांति आरंभ होते ही मेले और त्यौहार शुरू हो चुके  हैं। जिला के अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव के तीन माह बाद कपाट खुल गए हैं। देवता बिजली महादेव के सम्मान में मंगलवार को फागली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में खोखन के देवता आदि ब्रह्मा और देवता वीरनाथ के भी दो माह स्वर्ग प्रवास से लौटने के उपरांत मंदिर में देव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देवताओं के स्वर्ग प्रवास पर रहने के कारण इस दौरान मंदिर में देव कार्य नहीं हुए, लेकिन अब देवताओं के स्वर्ग प्रवास से वापस लौटते ही हारयिानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि बिजली महादेव में फागली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। देवता ने गूर के माध्यम से सालभर की भविष्यवाणी की। देवता की विशेष पूजा अर्चना की गई। हरियानों ने भी बिजली महादेव पहुंचकर देवता से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। वहीं देवता खोखण के देवता आदि ब्रह्मा ने भी गूर के माध्यम से भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि घाटी में सालभर सुख शांति बनी रहेगी और अच्छी फसल भी होगी। देवता ने ओलावृष्टि कम होने के भी संकेत दिए। जिससे घाटी के किसान बागवानों के चेहरों पर खुशी की लहर है। खोखण में हुए देव कार्यक्रम में कारदार बेली राम, पूर्व कारदार सोभे राम, हरी सिंह, जगत राम, टहल सिंह, ईशरी, आशू, चंद्रशेखर, बब्बू पंडित आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें