फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस हर क्षेत्र में विफल, घोषणाएं अधूरी

Fri, 10 Mar 2017 10:26 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
BJP LOGO - फोटो : getty images
विज्ञापन
भाजपा कुल्लू मंडल की मासिक बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जिले में की गईं घोषणाएं अधूरी रह गई हैं। बैठक पार्टी कार्यालय ढालपुर में कुल्लू मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र सेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला विस्तारक सुरेश शर्मा ने भी बैठक में भाग लिया। कुल्लू मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र सेन ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी कार्यक्रमों  में ज्यादा से ज्यादा भाग ले और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में डट जाएं। 2017 के चुनावों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का सफाया होने वाला है। कुल्लू में सड़कों के हालत बेहद खराब है। विकास कार्य ठप पड़े हैं।
विज्ञापन


बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेल शर्मा, महामंत्री शैलेंद्र बहल, कुल्लू मंडल के महामंत्री अमर ठाकुर, जिला सचिव संजय सूद, सुधीर भटनागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, कोषाध्यक्ष नेसू राम, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप नैय्यर, किसान मोर्चा के प्रभारी किशोरी लाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा अंजय बोध, कुल्लू मंडल की अध्यक्षा आशा महंत, जिला परिषद सदस्य सीता राखा, भुंतर नगर पंचायत के अध्यक्ष कर्ण सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष तारकेश्वर शर्मा, हितेंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, अश्विनी महंत, अजीत सिंह पठानिया, सूदन ठाकुर, चुन्नी लाल ठाकुर, कमलेश ठाकुर, दिले राम, मनोज कुमार, अनिल राणा, चंदन प्रेमी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें