लाहौल घाटी के जाहलमा गांव में सीबकथार्न के मूल्य वर्धित उत्पादों के माध्यम से उद्यमिता और आजीव
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के जाहलमा गांव में शनिवार को सीबकथार्न के उत्पादों के माध्यम से उद्यमिता और आजीविका के विकास पर एक समीक्षा बैठक हुई।
इसकी अध्यक्षता नाबार्ड परियोजना के सीजीएम डाॅ. विवेक पठानिया ने की। उन्होंने मयाड़ घाटी की महिलाओं के साथ जाहलमा, नालडा, गैमूर सहित क्षेत्र की करीब 60 महिलाओं को नाबार्ड परियोजना के तहत चल रहे कार्यों के बारे में बताया।
उन्होंने किसान उत्पादक संगठन बनाने और सीबकथार्न के उत्पाद को लेकर सुझाव साझा किए। पठानिया ने टेक्नोलॉजी सेंटर और प्रोसेसिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीडीएम से अनीता देवी और जीबी पंत मौहल से डाॅ. सरला शाशनी भी उपस्थिति रही। संवाद