फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तकनीकी जांच कमेटी ने जांचे पैराग्लाइडिंग उपकरण

Fri, 16 May 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली में हुई जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। तकनीकी जांच कमेटी ने शुक्रवार को पैराग्लाइडिंग उपकरणों की जांच की। इसके लिए कंपनियां पैराग्लाडर लेकर अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली पहुंची।
विज्ञापन

यहां तकनीकी जांच कमेटी ने उपकरणों की बारीकी से जांच की। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अभिनाष नेगी ने बताया कि शुक्रवार को 70 पैराग्लाइडरों की जांच की गई। इस प्रक्रिया को तकनीकी जांच कमेटी में शामिल किए गए अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के पिरड़ी स्थित राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी गिमनर सिंह, पर्यटन विकास विभाग के योग राज कटोच सहित, वन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने अंजाम दिया है। लिहाजा, सभी पैराग्लाइडर सुरक्षा मानकों पर खरे उतरे हैं। इसके चलते उन्हें पास किया गया है। उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडिंग संचालक कंपनियां जांच के लिए पैराग्लाइडर लेकर संस्थान में पहुंचे थे। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से साहसिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मनाली के केंद्र में जांच की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें