फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार में भूस्खलन के कारण जानने पहुंची विशेषज्ञों की टीम

Sun, 17 Sep 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार में भुस्खलन के शोध को पहुंचे आईआईटी मंडी की टीम।
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार में वार्ड नंबर एक, शराई, बांदल, कोशूनाला, दाडूधार में हो रहे भूस्खलन के कारणों को जानने के लिए रविवार को एक टीम बंजार पहुंची। आईआईटी मंडी के विशेषज्ञों की टीम ने दरक रहे पहाड़ों के कारणों को जानने की कोशिश की। टीम ने स्थानीय लोगों के साथ बातचीत भी की।
विज्ञापन

बंजार में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद अब टीम रिपोर्ट तैयार करेगी। बता दें कि आईआईटी मंडी की इस टीम ने बीते शनिवार को बंजार उपमंडल में ही आने वाले सैंज का भी दौरा किया था। टीम ने यहां पर भी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। इससे पहले भी दिल्ली के भू-वैज्ञानिकों की टीम ने बंजार और सैंज में दरक रहे पहाड़ों का निरीक्षण किया है।
एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा ने कहा कि आईआईटी मंडी से विशेषज्ञों की एक टीम ने बंजार में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। इस दौरान जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। टीम के सदस्यों से भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए घरों का जायजा लेने के साथ ही ग्रामीणों से बातचीत भी की है। टीम के सदस्यों ने भूस्खलन के मुख्य कारणों को जानने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें