फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भक्ति संगीत से सिखाई मन शांत रखने की कला

विज्ञापन
जिला मुख्यालय कुल्लू के अटल सदन में सहज योग इंटरनेशनल संस्था ने ध्यान और योग पर आधारित अंतरराष्
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के अटल सदन में सहज योग इंटरनेशनल संस्था ने ध्यान और योग पर आधारित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से पहुंचे प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भक्ति संगीत, नृत्य और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया गया। भक्ति संगीत की मधुर धुनों और आध्यात्मिक गीतों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावविभोर कर दिया। प्रतिभागियों ने भक्ति संगीत पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों में भी भाग लिया।
विज्ञापन

संगीत और नृत्य के माध्यम से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिकता का संचार हुआ। इस दौरान सामूहिक रूप से भक्ति गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण दिया। इसके बाद प्रतिभागियों को ध्यान और योग का अभ्यास करवाया गया। इस संबंध में मेडिटेशन केंद्र के समन्वयक संजीव सोंधी ने बताया कि नियमित ध्यान मन को शांत रखने, तनाव कम करने और सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें