फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों से पढ़ाई प्रभावित : प्रशांत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व छात्र संघ ने बैठक कर उठाए मुद्दे, वाणिज्य संकाय शुरू करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लारजी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव और अव्यवस्थाओं के कारण छात्र अन्य महाविद्यालयों का रुख करने को मजबूर हैं। यह बात पूर्व छात्र संघ के सदस्यों प्रशांत नेगी, डूर सिंह, विजय, नवल, सीताराम और गुरमीत ने कही।
शुक्रवार को आयोजित पूर्व छात्र संघ की बैठक में पूर्व छात्रों, समाजसेवियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा वर्तमान विद्यार्थियों ने भाग लिया। बैठक में शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों, महाविद्यालय के स्थायी भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा की गई। पूर्व छात्र संघ के सदस्य प्रशांत नेगी ने कहा कि महाविद्यालय का अपना भवन नहीं होने के कारण वर्तमान में इसका संचालन केवल चार कमरों में किया जा रहा है। इनमें से दो कमरे किराये पर लिए गए हैं। इसका आर्थिक बोझ विद्यार्थियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से महाविद्यालय के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध करवाकर स्थायी भवन का निर्माण करने और वाणिज्य संकाय को शीघ्र बहाल करने की मांग की। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो महाविद्यालय और क्षेत्र के हित में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें