फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अध्यापक रखेंगे छात्रों के स्वास्थ्य का ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट में 30 शिक्षकों को चार दिन तक किया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के हर एक स्कूल में दो शिक्षक हेल्थ एंबेसडर बनेंगे। इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में शिक्षकों के लिए हेल्थ एंबेसडर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। शैक्षणिक सत्र 2023-24 की इस अंतिम कार्यशाला में जिले के 30 शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
चार दिन तक स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण लिया। इसमें उन्हें विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जानकारी प्रदान की गई। बता दें कि हर स्कूल में एक महिला और एक पुरुष शिक्षक को हेल्थ एंबेसडर बनाया जा रहा है। शिक्षकों को चार दिन तक किशोरावस्था और इस दौरान शरीर में होने वाले बदलावों की जानकारी दी गई। साथ ही किशोरों को इस अवस्था और बदलावों के बारे में जागरूक करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल जाने वाले बच्चों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता पैदा करना और विद्यालय स्तर पर संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत जिले के सात शिक्षा खंडों के 30 शिक्षकों को छह से नौ अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया गया। अब प्रशिक्षण पाने के बाद ये शिक्षक स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें