कुल्लू। विबग्योर वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को स्टोरीटेलिंग इज अ पेडागॉजी (शिक्षण पद्धति के रूप में कहानी सुनाना) विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य शिक्षकों को प्रभावी कहानी सुनाने की तकनीकों से अवगत कराना था। स्रोत व्यक्ति सपना ठाकुर और कृतिका अबरोल ने कहानी सुनाने को शिक्षण का प्रभावी माध्यम बताया।
उन्होंने समझाया कि कहानियों से बच्चों में कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और भाषा कौशल विकसित होते हैं। इससे आलोचनात्मक सोच और नैतिक मूल्यों का भी विकास होता है। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने गतिविधियों, विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान किया। शिक्षकों को कहानी-आधारित शिक्षण की नवीन तकनीकों की जानकारी मिली।