फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विधायक से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

Wed, 17 Dec 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। प्राथमिक शिक्षक संघ लाहौल-स्पीति के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अरुण कुमार की अगुवाई में अनुराधा राणा से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षकों से जुड़ीं विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को विधायक के समक्ष रखा गया। शिक्षकों ने क्लस्टर सिस्टम का कड़ा विरोध दर्ज किया गया और इसे वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

अरुण कुमार ने कहा कि क्लस्टर सिस्टम से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विशेषकर जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में इसका असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विधायक अनुराधा राणा ने शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित मुद्दों पर उचित स्तर के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सचिव सुदर्शन कुमार, कोषाध्यक्ष गणेश लाल, प्राथमिक शिक्षक संघ उदयपुर के अध्यक्ष हेमराज, सचिव पूनम, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, दुनी चंद, विनोद कुमार, सुशीला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें