फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिक्षकों को दिया व्यावसायिक शिक्षा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में मिडिल स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चार दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू हुआ है। यह कार्यक्रम एक अक्तूबर तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अनुरूप मिडिल स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा लागू करने के लिए शिक्षकों और शैक्षिक अधिकारियों की क्षमता को मजबूत करना है।
विज्ञापन

शिविर में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञानचंद, डाइट प्रधानाचार्य सतीश कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे। जिला समन्वयक अजीत बौद्ध ने बताया कि कार्यक्रम में प्रो. आरके पाठक और प्रो. मुनेश चंद्र त्रिवेदी ने प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रो. मुनेश चंद्र त्रिवेदी ने नीतिगत परिप्रेक्ष्य, एनईपी 2020 और एनसीएफ-एसई 2023, व्यावसायिक शिक्षा शास्त्र और अनुभवात्मक अधिगम के साथ रटने से हटकर सीखने पर आधारित शिक्षा की आवश्यकता पर जानकारी दी। प्रो. आरके पाठक ने मिडिल स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा के क्रियान्वयन के दिशा-निर्देश, गतिविधि पुस्तिका ‘कौशल बोध’ की विषय-वस्तु, विद्यालय स्तर पर इसके उपयोग तथा शिक्षकों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रशिक्षण दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें