कुल्लू। शिक्षकों को शैक्षणिक और खेल गतिविधियों के अलावा अन्य कामकाज निपटाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टीजीटी और सीएंडवी शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं।
समग्र शिक्षा के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू (डाइट) में प्रशिक्षण कार्यशाला का तीसरा चरण चल रहा है। इसमें 110 से अधिक शिक्षक क्षमता विकास का प्रशिक्षण ले रहे हैं। डाइट में वीरवार को शिक्षकों ने गूगल वर्क स्पेस की बारीकियों को सीखा। शिक्षकों को एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, कैनवा (ए टूल फॉर इंटरेक्टिव टिचिंग एंड लर्निंग) के अलावा गूगल वर्क स्पेस की गूगल ड्राइव, गूगल फोर्म, गूगल शीट, आवश्यक कार्यालय टूल्स का उपयोग करना सिखाया गया। समग्र शिक्षा के कार्यक्रम समन्वयक शमशेर ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों ने गूगल वर्क स्पेस की बारीकियों को सीखा है। संवाद