फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिक्षकों, विद्यार्थियों ने सीखी बचाव के कार्य की तकनीक

Mon, 16 Jun 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रांण विद्यालय में चल रही तृतीय सोपान कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल/हरिपुर (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्रांण में तृतीय सोपान कार्यशाला चल रही है। इसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्काउटिंग की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आपदा और भूस्खलन के दौरान हुए नुकसान के बीच राहत और बचाव कार्यों का क्रियान्वयन करने की तकनीक सीखी।
शिक्षकों के लिए स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन और विद्यार्थियों के लिए स्काउट और गाइड की विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को सुबह सबसे पहले बीपी सिक्स व्यायाम से शुरुआत हुई। विद्यार्थियों ने बीपी सिक्स की चार क्रियाएं सीखीं। इसके बाद दोपहर और शाम के समय आपदा में बचाव के लिए स्काउटिंग से जुड़ीं बारीकियों से अवगत करवाया गया। उन्हें रस्सी से विभिन्न प्रकार की गांठें और फांस तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। बता दें कि स्काउट और गाइड 17 और स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला 18 जून तक जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें