खराहल विद्यालय की एमएमसी की बैठक में मूलभूत सुविधाएं जुटाने पर चर्चा
सरकार से खो-खो का मैट मांगा, स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मिलकर काम करेंगे।
विद्यालय में शिक्षा और खेल गतिविधियों को सुदृढ़ किया जाएगा। अध्यापक और अभिभावक मिलकर कार्य करेंगे। स्कूल में वीरवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें 109 अभिभावकों और 35 अध्यापकों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
बैठक में निर्णय लिया कि स्कूल में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए अभिभावक और शिक्षक मिलकर प्रयास करेंगे। विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अटल टिक्रिंग प्रयोगशाला और खेल मैदान के लिए अतिरिक्त धन उपलब्ध करवाने के लिए अभिभावकों ने सरकार का आभार जताया। आग्रह किया कि खराहल स्कूल में खो-खो के मैट भी मुहैया करवाए जाएं। यह स्कूल घाटी की नौ पंचायतों का एकमात्र ऐसा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है, जहां विद्यार्थियों की संख्या अच्छी है। कार्यकारी प्रधानाचार्य उषा किरण ने कहा कि विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए सरकार और विभाग विद्यालय में सुविधाएं बढ़ाए। एसएमसी की बैठक में विद्यालय विकास और विद्यार्थियों के हितों के फैसले लिए गए हैं। इस दौरान प्रवक्ता समीर भटनागर, डीपीई देव ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष दोत राम राणा, रमेश, ओमचंद, नारायण प्रकाश, हुकमी, निशा, बलदेव, सुरेंद, चुन्नीलाल, नोखराम, तारा, विद्या, फतेहचंद, बीना, संध्या, विनीता, इंदू, वीना, पुष्पा, छबीली, पूजा, विद्या, तेजी देवी, कंचन उपस्थित रहे।