फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में 140 सीएंडवी शिक्षक किए नियमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के स्कूलों में पीटीए के तहत लगे 140 सीएंडवी शिक्षकों को नियमित कर दिया है। एलीमेंटरी शिक्षा निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। करीब 15 सालों तक बतौर पीटीए के तहत सेवाएं देने वाले सूबे के हजारों पीटीए शिक्षकों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से अधिसूचना जारी करने के बाद नियमित हुए पीटीए शिक्षकों में खुशी है। एलीमेंटरी शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार इन शिक्षकों के नियमित होने पर सरकार पे स्केल 10300-34800+3200 ग्रेड पे के साथ सैलरी देगी। डेढ़ दशक के बाद रेगुलर होने शिक्षकों ने खुुशी जताई है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के 17 शिक्षकों को भी नियमित किया है। शिक्षक पूर्ण डोगरा, गनेेश लाल, मान सिंह, लाल, लाभ सिंह, हंस राज, राजेश, प्रीतम सिंह ने कहा कि उन्होंने इसके लिए बहुत संघर्ष किया है। लेकिन अब जयराम सरकार ने उन्हें नियमित किया है। इससे प्रदेश के हजारों शिक्षक गदगद हैं। उन्होंने कहा कि कई वर्षों का इंतजार अब खत्म हो गया है। एलीमेंटरी व उच्च शिक्षा विभाग ने नियमित हुए शिक्षकों की तैनाती को लेकर इसकी सूचना उपनिदेशकों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें