फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सरवरी मेें 80 लाख से बनेगा शिक्षक भवन

Sat, 18 Nov 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहर के सरवरी में बहुमंजिला शिक्षक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर 80 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। पहले चरण में 30 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। इससे दो मंजिलों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

भवन में सेवारत और सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए एक बैठक हॉल बनेगा। इसके अलावा जिले के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की निशुल्क व्यवस्था भी रहेगी। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण तैयारी करने में असमर्थ हैं, उन विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर कोचिंग दी जाएगी।
भवन के बनने से सेवानिवृत्त और सेवारत शिक्षकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसमें दूरदराज के क्षेत्रों से काम में सिलसिले में जिला मुख्यालय आने पर उन्हें ठहरने की सुविधा मिलेगी। शिक्षकों और पेंशनरों के विभिन्न आयोजन हो सकेंगे। बता दें कि शनिवार को सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने इस भवन की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। उन्होंने एक वर्ष में इस बहुमंजिला शिक्षक भवन का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। इस दौरान उच्च शिक्षा उपनिदेशक शांति लाल शर्मा, परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा सुरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें