फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलंगनाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलचान में माउंटेन फोरम हिमालयाज की ओर से आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पांच नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के 139 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक बेली राम और योगराज ने विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित स्थानों की पहचान, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन तैयारी के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सुरक्षित निकासी के तरीकों का भी प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षकों ने कहा कि आपदा के समय घबराने के बजाय सतर्कता और सही जानकारी के साथ काम करना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी और आपदा से निपटने की जानकारी स्वयं के साथ दूसरों की जान बचाने में भी मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन

माउंटेन फोरम हिमालयाज की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कीर्ति भी इस दौरान मौजूद रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना और आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें