फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निजात दिलाने में टैक्सी यूनियन भी करे सहयोग : खेम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुशैणी (कुल्लू)। पर्यटन सीजन के चलते हाईवे-305 पर स्थित चेक पोस्ट और आसपास के प्रमुख वॉटरफॉल्स पर इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। इस कारण हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग रहा है। इसमें पर्यटकों, स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। टैक्सी यूनियन जिभी ने घाटी के सभी टैक्सी ऑपरेटरों से अपील की है कि जाम की स्थिति में अपने वाहनों को व्यवस्थित ढंग से आगे-पीछे करें। सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करें, ताकि हाईवे पर यातायात सुचारु बना रहे।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान खेम वर्मा ने बताया कि लगातार लग रहे जाम के कारण पर्यटकों के साथ-साथ कुल्लू से आनी, रामपुर, बंजार, गाड़ागुशैणी, सोझा और घियागी की ओर जाने वाले यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी वाहन चालकों और स्थानीय लोगों का सहयोग आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि विशेषकर सप्ताहांत (वीकेंड) पर हाईवे-305 पर सबसे अधिक यातायात दबाव रहता है। इसके चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में तीन से चार घंटे तक विलंबित हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें