फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अध्यापकों को सिखाई गणित, विज्ञान पढ़ाने की कला

Thu, 05 Oct 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
छात्र विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेते अध्यापक
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के टीजीटी मेडिकल और टीजीटी नॉन मेडिकल शिक्षकों को स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर में चल रही कार्यशाला में जिले के 80 अध्यापक गणित और विज्ञान विषय में पढ़ाने की कला में निपुण बन रहे हैं।
विज्ञापन

अध्यापकों को वीरवार के दिन दो सत्रों में विभिन्न गतिविधियां करवाकर गणित और विज्ञान की बारीकियों को सिखाया गया। अध्यापकों ने जिओ बोर्ड बनाकर उससे आसान तरीके से क्षेत्रफल निकालना सीखा। स्पायरल शेप से गणित की विशेष आकृतियां बनाईं।
इसके अलावा स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत वीरवार को शिक्षकों ने न्यूटन की पहली गति, कानून परिचय और इसके उद्देश्य को जाना। गणित और विज्ञान विषयों पर विभिन्न गतिविधियां करवाकर उनका उदाहरण सहित समाधान और समूह बनाकर चर्चा की और निष्कर्ष निकालना सिखाया।
विज्ञापन

कार्यशाला के समन्वयक श्याम लाल हांडा ने कहा कि तीसरे दिन स्रोतव्यक्ति जयसिंह, रोशन लाल, मनोहर कौशल, रमेश भारती, नारायण ठाकुर ने उपरोक्त विषयों के अलावा अध्यापकों को टू-डी और थ्री-डी आकृतियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें