फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा में स्वाद की परख, सेहत का भी रखा ध्यान

Thu, 09 Oct 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की टीमों ने सात दिन में लिए 72 सैंपल
विज्ञापन

59 की मौके पर मिली रिपोर्ट, जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजे 13 सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा। विभागीय टीमों ने दो से आठ अक्तूबर तक खाद्य पदार्थों के दो तरह के सैंपल भरे हैं।
इनमें 59 सैंपल फूड सेफ्टी वैन (मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब) के माध्यम से लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट मौके पर ही मिली है जबकि दूसरे 13 सैंपल मिठाइयों के भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए विभाग की प्रयोगशाला कंडाघाट भेजा जाएगा। अगर सैंपल रिपोर्ट में खामियां मिलती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में इस साल 32 दिनों तक अस्थायी बाजार सजेगा। इसमें कपड़ों, बर्तनों, जरूरत के अन्य सामान के अलावा ढाबे, स्टॉल और दुकानें सजी हैं। इनमें गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिल रहे हैं या नहीं, इसका खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की टीमें औचक निरीक्षण कर पत लगा रही हैं। खाद्य पदार्थों के सैंपल भी भरे जा रहे हैं। दशहरा के सात दिनों में खाद्य पदार्थों के 59 सैंपल मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से लिए जा रहे हैैं। मौके पर ही इन सैंपल की जांच की गई और सभी सैंपल की रिपोर्ट सही पाई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहारी सीजन को देखते हुए अलर्ट है। मिठाइयों के 13 सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
उधर, खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग के सहायक आयुक्त अनिल ने कहा कि दशहरा के सात दिनों में 72 सैंपल लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाद्य पदार्थों और मिठाइयों का निरीक्षण करने के अलावा सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कौन से पदार्थों के भरे हैं सैंपल
दशहरा के सात दिनों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने 13 सैंपल भरे हैं। इनमें जलेबी, पकौड़ा, बेसन, बालूशाही, पिन्नी, खजूर, शक्करपारा, जामुन, मोतीचूर लड्डू, बर्फी, मोदक लड्डू के अलावा खाद्य विश्लेषक की टीम ने 59 सैंपल तेल, पानी, दूध, सॉस और जूस के भरे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें