जाहलमा नाले में वैकल्पिक सड़क पर टैंंकर के खराब होने से छह घंटे यातायात अवरूद्ध रहा। संवाद।
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जाहलमा नाले पर बनाई गई वैकल्पिक सड़क पर मंगलवार सुबह एक तेल का टैंकर खराब हो गया। इस वजह से उदयपुर-लाहौल मार्ग पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। टैंकर के बीच सड़क पर खड़ा होने से करीब 6 घंटे तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस दौरान बस यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
टैंकर मनाली से उदयपुर की ओर आ रहा था। निगम की बसों सहित उदयपुर और किलाड़ की ओर जाने वाले सभी बड़े वाहन नाले के दोनों ओर फंस गए। बसों में सवार यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। छोटी गाड़ियां और छोटे मालवाहक वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। सीमा सड़क संगठन 94 के ओसी मेजर पारस ने बताया कि तेल टैंकर में खराबी आ जाने से दिक्कत आई थी।
सड़क को चौड़ा कर बड़े वाहनों को निकाला गया है। एचआरटीसी केलांग डिपो के आरएम अंचित शर्मा ने बताया कि टैंकर खराब होने से बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। ऐसे में बस के यात्रियों को ट्रांसमिट कर गंतव्य की ओर भेजा गया। इन दिनों पट्टन घाटी से सब्जियों का सीजन जोरों पर चल रहा है। स्थानीय लोग बेसब्री से नए पुल के तैयार होने का इंतजार कर रहे हैं। संवाद