फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर में ताना-बाना प्रदर्शनी का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में जिला हथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रदर्शनी का आगाज किया। 23 जनवरी तक ढालपुर मैदान में यह प्रदर्शनी सजी रहेगी। इस दौरान हथकरघा से जुड़े उत्पाद ब्रिकी के लिए उपलब्ध रहेंगे। हथकरघा को बढ़ावा देने के लिए साप्ताहिक प्रदर्शनी में कई तरह के उत्पादों को रखा गया है। खासकर सर्दी के मौसम को देखते हुए हाथ से बने गर्म वस्त्रों को रखा गया है। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम की ओर से ताना-बाना नामक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें