कुल्लू के अखाड़ा बाजार गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में शबद-किर्तन करते रागी।-संवाद
कुल्लू। गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर अखाड़ा बाजार स्थित गुरुद्वारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पर शबद-कीर्तन का आयोजन हुआ। दिनभर अखाड़ा बाजार के गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर बाद यहां पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी लगाया गया। गुरुद्वारे में कई कार सेवकों ने अपनी सेवाएं भी दीं। कार सेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन में सफल बनाना चाहिए।