फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथेटिक ड्रग्स से बर्बाद हो रहे युवा : डॉ. शर्मा

Fri, 21 Nov 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के छात्र स्कूल ढालपुर में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के कार्यक्रम में भाग लेते स्कूली छा
विज्ञापन
हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति ने नुक्कड़ नाटक से किया छात्रों को जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देशभर में बढ़ते नशे के खतरे को देखते हुए हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति और मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति ने संयुक्त रूप से नशा मुक्ति का व्यापक अभियान शुरू किया है।
जिला मुख्यालय स्थित शहीद बालकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से समाज और परिवार पर नशे के गहरे असर को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ज्ञान-विज्ञान समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आरके शर्मा ने कहा कि देश में सिंथेटिक ड्रग्स का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। इससे युवा वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। समिति प्रदेशभर के स्कूलों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर नशा मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रम करवा रही है। डॉ. शर्मा ने कहा कि गांव-गांव और शहर-शहर में सिंथेटिक ड्रग्स की पहुंच बढ़ रही है। समाज को नशे के खिलाफ एकजुट होकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के उपाध्यक्ष भीम सिंह ने कहा कि प्रदेशभर में युवाओं, स्कूली बच्चों समेत आम जनता को नशे के दुष्प्रभाव बताए जा रहे हैं। दुनिया में 37 करोड़ से अधिक लोग नशे की चपेट में हैं। भारत का युवा वर्ग भी तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहा है। इस कारण युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है और अपराध दर भी बढ़ रही है। चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने वाले अधिकांश युवा नशे से ग्रस्त पाए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रकाश चंद, प्राध्यापक राजपाल ठाकुर, रामलाल, श्याम सुंदर महंत और असीम राणा समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें