फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के संदेह पर मरीज चंडीगढ़ रेफर

Wed, 13 Jan 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को मनाली से एक मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्ष्य पाए जाने के अंदेशे पर उसे कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। इस स्वास्थ्य विभाग भी चौकस हो गया। मरीज को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक पेशेंट पिछले कुछ दिनों से मनाली में बुखार से ग्रस्त था, लेकिन बुधवार को उसकी हालत गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आ रहे थे। मरीज का बुखार टूट नहीं रहा था। स्वाइन फ्लू की संभावना को देखते हुए मरीज को बुधवार को मनाली से कुल्लू रेफर कर दिया गया। दोपहर बाद करीब 2.30 बजे मरीज को कुल्लू अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मरीज की जांच की, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मरीज को कुल्लू अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि एक मरीज को मनाली से कुल्लू रेफर किया गया था। कुल्लू में चिकित्सकों ने मरीज की जांच की। प्रारंभिक जांच में मरीज में निमोनिया पाया गया है, लेकिन मरीज की हालत गंभीर थी। इसको देखते हुए उसे चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू है या नहीं, इस के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। स्वाइन फ्लू के टेस्ट यहां नहीं होते हैं। मरीज चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें