फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पिरड़ी में 72 लाख से बनेगा स्वीमिंग पूल

Sat, 29 Nov 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के एकमात्र संस्थान में पर्यटकों और प्रशिक्षुओं को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं को राफ्टिंग करतब सीखने में अब होगी आसानी

अजय कुमार
कुल्लू। देश के एकमात्र व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी (कुल्लू) में स्वीमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण से देशभर से आने वाले पर्यटकों और प्रशिक्षुओं को राफ्टिंग के करतब सीखने को मिलेंगे और इसमें वे फुर्सत के पल भी बिता सकेंगे।
इसके निर्माण के लिए 72 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। जल्द ही इस स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गौर रहे कि राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में हर साल हजारों युवा प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंचते हैं। स्वीमिंग पूल बनने से इन प्रशिक्षुओं को काफी हद तक राहत मिलेगी और ब्यास नदी में उतरने से पूर्व यह इसमें अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, प्रशिक्षण केंद्र में पहले भी स्वीमिंग पूल का निर्माण किया गया था लेकिन इसका उद्घाटन होने से पूर्व ही यह साल 2023 में ब्यास नदी में आई बाढ़ में बह गया था। इसके बाद अब प्रशिक्षुओं की सुविधा के लिए दोबारा स्वीमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन की और से बजट का प्रावधान किया गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उधर, इस संबंध में अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में स्वीमिंग पूल का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए 72 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वीमिंग पूल बनने से प्रशिक्षु इसमें अभ्यास कर पाएंगे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें