कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में खराहल वैली छात्र संघ की नई कार्यकारिणी का गठन गया। इसमें स्वराज राणा को प्रधान चुना गया। नितेश ठाकुर चेयरमैन, पूनम ठाकुर और शुभम भंडारी को वाइस चेयरमैन, निखिल ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया। अंशुल ठाकुर सचिव, ऊषा ठाकुर संयुक्त सचिव, नंदनी महंत संस्कृति प्रमुख चुनी गईं।
खराहल वैली छात्र संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वराज राणा ने कहा कि खराहल क्षेत्र के कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष प्रेम चंद, सारांश ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद