कलाकारों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित अटल सदन में स्वांगलो जाहतर का आयोजन किया गया। लायुल सुर संगम सोसायटी लाहौल स्पीति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने शिरकत की।
कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने उनका फूलमालाओं और खतक पहनाकर स्वागत किया। राजेश शर्मा ने कहा कि लायुल सुर संगम लाहौल-स्पीति की संस्कृति को सहेजने का काम कर रहा है। काफी सालों से लाहौल के परंपरागत गीतों और पहनावे को वीडियो एलबम हो या फिर घाटी के हर कार्यक्रमों में परंपरागत संस्कृति की झलक पेश करने से संस्कृति को सहेजने का काम किया जा रहा है। सुर संगम के किशन हंस ने सोसायटी की गतिविधियों को लेकर अवगत करवाया। लाहौल-स्पीति के कलाकारों ने घाटी की संस्कृति को लोकगीतों, नृत्य और पहनावे के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में लाहौली संस्कृति की झलक देखने को मिली। घाटी के कलाकारों ने इस मौके पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। देर शाम तक अटल सदन का माहौल रंगीन बना रहा।