कुल्लू। ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग के मेधावी छात्र निखिल नलवा का चयन इंस्पायर अवार्ड मानक 2025-26 के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। भारत सरकार की इस प्रतिष्ठित योजना का उद्देश्य विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।
इसमें विद्यार्थी अपने नए वैज्ञानिक विचार प्रस्तुत करते हैं जिससे उन्हें भविष्य में अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इसी क्रम में निखिल ने बाढ़ से बचने के लिए किस तरह के घर बनाए जाने चाहिए इस पर आधारित मॉडल बनाया था। इधर, विद्यालय की प्रधानाचार्य विजेता ठाकुर ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थी को बधाई दी। संवाद