फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सूत्रधार कला संगम ने लोकनृत्य दल को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा उत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में दल ने हासिल किया था दूसरा स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम की ओर से सोमवार को सूत्रधार भवन के सभागार में पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान लोकनृत्य प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने वाले संस्था के लोकनृत्य दल और सेमी क्लासिकल नृत्य की शानदार प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि दशहरा उत्सव के दौरान सूत्रधार के लोकनृत्य दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि संस्था के साथ पूरे कुल्लू जिले के लिए गौरव की बात है। इसके अलावा कलाकारों ने ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में लोकनृत्य की चार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनृत्य प्रभारी सीमा शर्मा और प्रशिक्षक सुंदर श्याम महंत के मार्गदर्शन में कलाकारों ने कुल्लू की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य शैलियों और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की। वहीं, संगीत अकादमी के प्राचार्य पं. विद्या सागर के नेतृत्व में सेमी क्लासिकल नृत्य दल ने भी आकर्षक प्रस्तुति दी। समारोह में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और कलाकार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें