कुल्लू। सूत्रधार कला संगम की बैठक सोमवार को संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संस्था की विभिन्न गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से वरिष्ठ साहित्यकार और संस्कृति से जुड़े व्यक्तित्व केआर पंछी के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि कार्यक्रम चार अक्तूबर को देवसदन में शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सूत्रधार कला संगम कुल्लू की संगीत अकादमी के प्राचार्य पं. विद्या सागर के साथ वरिष्ठ कलाकार निशांत गौतम, अमित महंत, विजय, लाल सिंह, जीवन बुडाल, ट्विंकल, अर्पिता ठाकुर, संजय पुजारी और अनुष्का विशेष प्रस्तुतियां देंगे। संगीत सदन मंडी के संगीत गुरु उमेश भारद्वाज के शिष्य भी प्रस्तुतियां देंगे। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य सुबोध सूद, पं. विद्या सागर, जीवन बुडाल, संजय पुजारी और उत्तम चंद भी मौजूद रहे। संवाद